पिंक वेंडिग जोन की महिला व्यापारियों ने जताया सरकार व प्रशासन का आभार

हरिद्वार। रोड़ी बेलवाला स्थित महिला पिंक वेंडिंग जोन में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिला लघु व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक मदन कौशिक, व नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए 100 और महिलाओं को लाभार्थी सूची में शामिल किए जाने की मांग की। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए देश के प्रथम महिला पिंक वेंडिंग जोन में व्यापारिक गतिविधियों के संचालन से सभी लाभार्थी महिलाएं उत्साहित हैं। उन्होंने कहा रोड़ी बेलवाला के पिंक महिला वेंडिंग जोन के लाभार्थियों की सूची में सौ और महिला स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मिलित किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा शीघ्र ही आवेदन करने वाली सभी महिला स्ट्रीट वेंडर्स को साथ लेकर जिला अधिकारी, मुख्य नगर आयुक्त मिलकर मांग को रखा जाएगा। उन्होंने कहा ह िसरकार की ओर से लघु व्यापारियों को मुख्यधारा में लाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए शहरी समृद्धि से जोड़ा जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है। इस दौरान पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन, रितु अग्निहोत्री, कामिनी मिश्रा, रामदेवी निरंजन, पुष्पा दास, विजय लक्ष्मी सिहं, मीना, वर्षा, पूनम दुआ, निशा सिंह, सुषमा आले, ममता चैहान, सीमा चैधरी, मंजू देवी सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, पार्वती देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *