काशीपुर । परिचालन एवं अनुरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट एवं बहुमूल्य योगदान के लिए पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन आफ उत्तराखंड (पिटकुल) के अधिशासी अभियंता राकेश बिजलवान को गणतंत्र दिवस पर प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
जानकारी के अनुसार 400 के.वी. उपखंड काशीपुर (पिटकुल) के अधिशासी अभियंता राकेश बिजलवान को यह पुरस्कार पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने पिटकुल मुख्यालय देहरादून में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने श्री बिजलवान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने परिचालन एवं अनुरक्षण के क्षेत्र में कॉरपोरेशन के कार्य में विशिष्ट एवं बहुमूल्य योगदान दिया है, इसके लिए उन्हें श्रेष्ठ कार्मिक (बेस्ट एम्पलाई) का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। श्री बिजलवान की इस उपलब्धि पर उन्हें कारपोरेशन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।