पुरुषों की आत्मरक्षा हेतु बने विशेष कानून- योगेन्द्र कुमार साहू

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू तथा सदस्य मोहित कुमार ने मानव जाति बचाओ अभियान के अंतर्गत निर्दोष पुरुषों को झूठे केसों में फंसाकर उन पर हो रहे अत्याचार से मुक्ति दिलाने हेतु भारत सरकार से पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय को यथाशीघ्र स्थापित कर निर्दोष पुरुषों के संरक्षण के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने ग्वालियर में केंद्रीय राज्य पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा है।
इस अवसर योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि प्राचीन काल से आज तक पुरुषों ने महिलाओं के सम्मान और विकास में उन्नति लाने हेतु सदैव दृढ़ता के साथ संघर्ष किया है। परन्तु इस समय कुछ निर्दोष पुरुषों को छेड़छाड़, मारपीट, यौन शोषण, दहेज-प्रथा, बलात्कार के झूठे केसों में फंसाकर उनकी सुरक्षा से जिस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। यह चिंतनीय विषय है क्योंकि पुरुष अपने निर्दोष होने के सुबूत देते है तब उन्हें नहीं माना जाता है जबकि महिला के कहने भर से पुरुषों को अपराधी मान लिया जाता है और पुरुषों को झूठे केसों में फंसा कर समझौते के आधार पर लाखों रुपए की मोटी रकम ऐठी जाती है।

इस तरह कुछ महिलायें अपने विशेष अधिकारों का दुरुपयोग कर पुरुषों से मोटी रकम कमाने का व्यापार बना लेती हैं। पुरुष उनकी मांगे पूरी नही करते तब उन्हंें झूठे केस में फंसाकर उनका भविष्य बर्बाद कर देती हंै। जिस कारण पुरुष मानसिक तनाव में चला जाता है जिसकी सीधी जिम्मेदारी हमारे देश की न्याय प्रणाली है क्योंकि पुरुषों के संरक्षण के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय नहीं होता तब अन्याय पाने वाला पुरुष अपनी सच्ची बात यहां पर रखकर अपनी कानूनी लड़ाई सामाजिक तौर से लड़ता लेकिन ऐसा नहीं है। जबकि महिलाओं के संरक्षण के लिए करीब पचास कानून व एनजीओ है उसके अलावा मंत्रालय आयोग भी है। जबकि पुरुषों की रक्षा हेतु न कोई सख्त कानून है न मुफ्त कानूनी सहायता और पुरुषों के कल्याण के लिए सरकारी योजनाएं भी नहीं है। इसीलिए आज पुरुष समाज इतना कमजोर हो चुका है। अब भारत सरकार पुरुषों के संरक्षण के लिए पुरुष कल्याण मंत्रालय एवं पुरुष आयोग बनाया ताकि झूठे केसों में फंसे निर्दोष पुरुषों को न्याय मिल सके और महिलाओं के विशेष अधिकारों का दुरुपयोग करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे महिलाओं और पुरुषों के बीच मतभेद जड़ से खत्म किया जा सके।

इस अवसर ज्ञापन देने वालों में योगेन्द्र कुमार साहू, अनुराग भोसले, मोहित कुमार, दीपक मोदी, रितिक साहू, सुशील राय, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *