पुलिस का भ्रष्टाचार व दंबग गिरी जोरों पर चल रही है योगी ने अपने शासन काल में जिस प्रकार से शासन व प्रशासन पर शिकंजा कस रखा है पुलिस विभाग ने उतना ही भ्रष्टाचार चल रहा है ऐसे ही उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की थाना विलासपुर में सामने आया विलासपुर के ग्राम सुभाषनगर दिबदिबा के रूपवती पत्नी गिरीश चन्द्र कोटिया स्थाई निवासी है रूपवती का कहना है कि उनका 15 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे राशिद नाम का व्यक्ति जो कि केलाखेड़ा ईदगाह के पास का रहने वाला है जो कि थाना केलाखेड़ा ऊधम सिंह नगर में आता है रासिद मेेरे घर एक पंजाबी लड़की को लेकर आया जो रासिद की प्रेमिका बताई जाती है रूपवती के घर पर न होेने के कारण रासिद अपनी प्रेमिका रमन कौर को दो मंजिला मकान पर ले जाकर अंदर से कमरा बंद कर लिया गया रूपवती की पुत्रवधू ने रासिद व उसकी प्रेमिका को ऊपर जाने से मना किया तो रासिद ने उसको गन्दी गन्दी गाली दी और उसके चारों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी आखिर में मजबूर होकर रूपवती की पुत्रवधू की चीख की पुकार सुनकर मौहल्ले के लोगों ने इकट्ठा होकर रासिद व उसकी प्रेमिका को कमरे से बाहर निकाला कुछ अन्य लोगों ने थाना बिलासपुर की चैकी पुलिस को मौके पर बुलाया गया चैकी के सिपाही प्रमोद कुमार व दो अन्य पुलिस कर्मी रूपवती के घर पहुँच कर रासिद व उसकी प्रेमिका रमनकौर को चैकी ले गये। चर्चा के मुताबिक रासिद ने कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए पुलिस को पाँच लाख रिश्वत दी जिससे रासिद व उसकी प्रेमिका पर कोई कार्यवाही न हो सके । चैकी के सिपाही प्रमोद कुमार ने रूपवती से प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करा कर मामले को रफादफा कर दिया। जब कि रूपवती एक अनपढ़ व सीधी साधी महिला है केवल हस्ताक्षर करना जानती है। रासिद ने रूपवती को धमकी दी की अगर मेरे खिलाफ कोई भी कानूनी कार्यवाही की और मेरे वारे में पुलिस को कुछ भी बताया तो तेरी बहू व चारों बच्चों को जान से मार दूँगा। जबकि रासिद एक बदमाश किस्म का बताया जाता है। रासिद एक ऊधम सिंह नगर के केलाखेड़ा में चोरी की गाड़ियों को भी कटवाने का व्यापार करता है। प्रमोद कुमार गौ तस्करी भी कराते हैं तथा अवैध शराब, अफीम, गंाजा के कारोबार में भी सांठ-गांठ करते हैं। योगी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन यहाँ तो पुलिस खुलेआम रिश्वत लेकर अपराध को पनपने पर मजबूर कर रही है। यह उत्तर प्रदेश की पुलिस का शासनकाल है।