हरिद्वार। पुलिस के पांच जवान रैंकर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्त हुये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह तथा अन्य अधिकारियों की ओर से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जवानों को स्टार पहनाकर बधाई दी गयी।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि उन्हें आशा है कि उपनिरीक्षक बनने के बाद सभी पुलिस कर्मी अपने पद की गरिमा रखते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन भली भांति करेंगे। उप निरीक्षक की पदोन्नति प्राप्त करने वालों में देवी प्रसाद उपरेती, मोहम्मद हाशिम, राकेश डिमरी, जय सिंह राणा, वीरपाल सिंह नेगी शामिल है। कार्यक्रम के उपरांत समस्त पुलिस कर्मियों को मुँह मीठा कराकर उनके मंगल भविष्य की कामना की गयी।