हरिद्वार। पुलिस के वाहन बेडे़ में नई 12 मोटर साइकिले व एक बोलेरो गाड़ी को शामिल किया गया है। जिससे धर्मनगरी में क्राईम कंट्रोल को मजबूती मिलेगी। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने गाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर थानों के लिये रवाना किया।
झबरेड़ा स्थित फिनोलेक्स कम्पनी ने पुुलिस डिपार्टमेंट को 12 सुपर स्पलेन्डर मोटरसाईकिल व एक बोलेरो गाड़ी भेंट की हैं। जिन्हें एसएसपी ने राजकीय कार्य के लिये आवंटित कर दिया है। आज रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने गाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना किया।
फिनोलेक्स कम्पनी ने पहले भी वर्ष 2021 में थाना झबरेड़ा को एक बोलेरो गाड़ी व वर्ष 2022 मे सीओ मंगलौर को एक मेहेन्द्रा टीयूबी 300 दी थी।
इस दौरान कार्यक्रम में फिनोलेक्स कम्पनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रत्नाकर प्रकाश बार्वे, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट(प्लांट हैड ) रुड़की प्लांट प्रवीन अहीरे, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी संचार विपिन कुमार, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चैहान, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीएफओ अभिनव त्यागी, एसओ पथरी रविन्द्र कुमार, सीआईयू रुड़की प्रभारी आदि मौजूद रहे।