पुलिस ने पकड़ा मोबाइल झपट्टा मार गिरोह

 

उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लूटे गए 14 मोबाइल, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, तथा तमंचे ,चाकू आदि बरामद करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिसके लिए पुलिस टीम को स्थानीय एक फैक्ट्री के संचालकों ने सम्मानित किया।

काशीपुर में पिछले लंबे समय से मोबाइल झपट्टा मार गिरोह सक्रिय था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज इसमें नशे के शौकीन काशीपुर निवासी दानिश, अजीम, मोहम्मद अमन, तथा अमन ऑफ ढक्कन को गिरफ्तार किया। जो अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए यह काम किया करते थे। जिनके कब्जे से पुलिस को लूटे हुए 14 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल ,दो तमंचे, दो कारतूस, दो नाजायज चाकू बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस को चार मोबाइलों के मालिकों का पता चल चुका है। तथा बाकी 10 मोबाइलों के मालिकों का पता करने का प्रयास कर रही है। इस गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को शीशा पाउडर फैक्ट्री के एमडी गौरव ने सम्मानित करते हुए एक प्रतीक चिन्ह तथा ₹5000 नगद पुरस्कार प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *