हरिद्वार। राजस्थान की एक बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से बिछड़ जाने पर पुलिस ने मिलवाया है। बुजुर्ग महिला को वापस पाकर परिवार में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कल आरटीओ चौक, भूपतवाला पर खेमेंद्र गंगवार (चौकी प्रभारी, खड़खड़ी) यातायात व्यवस्था देख रहे थे। दोहपर केे समय कुछ राहगीरों ने एक बुजुर्ग महिला को इधर-उधर भटकते हुये उनके सुपुर्द किया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम नारायणी देवी पत्नी रामकरण निवासी पूर्णिया की ढाणी जिला, जयपुर (राजस्थान) बताते हुये कहा कि वह अपने साथियों से बिछड़ गई है और काफी देर से परेशान है। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने कार्रवाई करते हुये जिले के चौकी-थानों में बुजुर्ग महिला के बिछड़ने की सूचना को अग्रसारित करते हुए महिला को बैटरी रिक्शा में बैठा कर आसपास के पार्किंग में साथियों को तलाश करने का प्रयास किया गया। निरन्तर प्रयास के पष्चात् परिजन को खोजने के उपरांत बुजुर्ग को उनके पोते मनोज शर्मा के सुपुर्द किया गया।