पुलिस ने शीशम की अवैध लकड़ियों से भरी (डी.सी.एम) गाड़ी के साथ तीन को किया गिरफ्तार

लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी चौकी पुलिस के द्वारा शीशम की अवैध लकड़ियों से भरी (डी.सी.एम) गाड़ी के साथ तीन लोगो को किया गिरफ्तार किया गया है।

लक्सर कोतवाली (एस.एस.आई) मनोज सिरोला ने बताया की कल सुबह चौकी प्रभारी रायसी विनय मोहन द्विवेदी के द्वारा एक (डी.सी.एम) गाड़ी में शीशम की अवैध लकड़ी बरामद की गई जिसमे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के पेड़ काटने के संबंध में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *