पूर्व पार्षद पर लगाया अवैध कब्जा बनाने का आरोप

हरिद्वार। भीमगोड़ा क्षेत्रवासियों ने पूर्व पार्षद पर रास्ता बंद करने और नगर निगम की भूमि कब्जाकर पार्किग बनाने और अवैध वूसली का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी बीना पन्त ने बताया कि भीमगोड़ा रामलीला मैदान का उपयोग स्थानीय लोगों द्वारा सामाजिक कार्यो के आयोजन किया जाता था। बच्चे भी मैदान में खेलते थे। लेकिन पूर्व पार्षद ने इस भूमि की बेरिकेट लगवाकर एक होटल संचालक को पार्किंग हेतु ठेके पर दे दिया है। भूमि नगर निगम की है तथा नगर निगम से बेरिकेट व पार्किंग बनाने एवं गाड़ियों से शुल्क वसूलने हेतु अनुमति भी नहीं ली गयी है। संगीता ने बताया कि रास्ता बंद होने की वजह से क्षेत्रवासीयो को बहुत ही ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गीता, दयावती, मानशी सिंह, सुनीता, आरती, भावना, मंजू, उषा, दीपिका, ममता चैधरी, अंजू दत्त, हेमवती, सुषमा, राजरानी, सुमन आदि महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द अवैध पार्किंग नही हटाई गई तो भूख हड़ताल की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *