काशीपुर । परीक्षा पर चर्चा विषय को लेकर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में यहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा के फेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस पेंटिंग प्रतियोगिता में काशीपुर के सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों के 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा के कक्षा 11 के छात्र फेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अदनान को सातवां स्थान मिला । कालेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार साहू और कोच मदन चौहान ने कॉलेज का नाम रोशन करने वाले बच्चों की पीठ थपथपाई है।