पेट्रोल पंप लूटने और चोरी की योजना बनाते आठ गिरफ्तार

काशीपुर। दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने और चोरी की योजना बना रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से एक तमंचा बस साथ चाकू बरामद हुए हैं।
पहले मामले में कुंडा थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान बेंतवाला रोड पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया यह तीनों लूट की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम जरीफ उर्फ सिकंदर पुत्र यासीन , जुबेर पुत्र यासीन निवासी बेलजुड़ी और साहिल उर्फ सोनू पुत्र इमाम निवासी ढेला बस्ती बताया इनके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा 2 कारतूस और दो चाकू बरामद हुए ,कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि जरीफ और जुबेर सगे भाई हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं बीती रात इन्होंने प्लानिंग बनाई थी कि पहले एक मोटरसाइकिल लूटने के बाद गड़ीनेगी स्थित विमला फिलिंग स्टेशन को लूटेंगे। तीनों को धारा 398 ,411 और आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। दूसरे मामले में पुलिस ने सरकारी अस्पताल के पीछे आम के बाग से चोरी की योजना बनाते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक और नशे के इंजेक्शन के आदी हैं ,इसी शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर समान औने पौने दामों में बेचकर अपना शौक पूरा करते हैं ।पकड़े गए अभियुक्त आदिल पुत्र बुद्धू निवासी मोहल्ला काजी बाग ,साने आलम पुत्र मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला कटरा ताल ,सोनू पुत्र लच्छू निवासी ग्राम बेंटखेड़ी , शाकिर पुत्र राशिद निवासी काली बस्ती तथा मोहम्मद फैजान पुत्र शकील निवासी मोहल्लाअल्लीखा है , इनके कब्जे से एक एक चाकू बरामद हुआ है ।पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधनी ,कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल ,गौरव सनवाल व सुरेंद्र आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *