पेयजल पाइप लाइन की लीकेज से सड़क पर गड्ढा बना

हरिद्वार । रोडवेज बस स्टैंड के सामने जल संस्थान की पेयजल लाइन टूट जाने के कारण हो रही लीकेज से सड़क में गड्ढा हो गया है। जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार रोडवेज के सामने पेयजल पाइप लाइन लीकेज हो रही है, वाहनों की आवाजाही के कारण लीकेज के स्थान पर बड़ा गड्ढा बन गया है परंतु विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि लेकिन ठीक नहीं कराई जा रही है। जिससे वहां दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *