प्रजापति समाज के राष्ट्रीय संगठन बी०पी०एच०ओ० ने राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

हरिद्वार। बहादराबाद में बैरियर न. 6 पर स्तिथ हनुमान मंदिर प्रांगण में बीपीएचओ उत्तराखंड इकाई द्वारा राष्ट्रवादी संगठनों में दायित्ववान कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान समारोह पीठाधीश्वर स्वामी राम मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी एवं रानीपुर विधायक आदेश चैहान तथा विशेष अतिथि पुष्पा प्रजापति जिलामंत्री भाजपा ऋषिकेश एवं डॉ. प्रदीप कुमार जिलाध्यक्ष हरिद्वार तथा प्रदेश महामंत्री महेन्द्र धीमान उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सतीश आर्य प्रजापति ने एवं संचालन सन्दीप सिंहानिया प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव ने किया।

भाजपा के स्थापना दिवस पर भारत माता एवं प्रजापति समाज के इष्टदेवताओ के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा अतिथियों का स्वागत हनुमानजी की प्रतिमा, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को भगवा अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
राकेश गिरी ने कहा कि प्रजापति समाज बहुत ही राष्ट्रवादी समाज है। हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी में प्रजापति समाज के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंत्री, विधायक, राज्यसभा सांसद एवं महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। आदेश चैहान ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश बहुत मजबूत हुआ है। आज सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा चरितार्थ हो रहा है एवं भाजपा सरकार सभी वर्गों के हितों की चिंता कर रही है। सन्दीप सिंहानिया ने बताया कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन केवल प्रजापति समाज ही नहीं समाज के हर तबके के लिए सेवाकार्य करती है। हमारे संगठन ने पिछले वर्ष 23 मार्च में पूरे देश मे रक्तदान शिविर लगाकर, दीपावली पर पूरे देश मे 21 लाख दीप प्रज्वलित करने एवं कोरोना के समय दीन दुखियों की सेवा करने के बाबत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कीर्तिमान स्थापित किया है।

कार्यक्रम में रामजीलाल प्रजापति, पवनदीप कुमार प्रजापति, सर्वेश प्रजापति,रामलाल प्रजापति, मनोज प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, सुखदेव प्रजापति, संजय आर्य, दिनेश प्रजापति, बबीता योगाचार्य, मोनिका रोधिया,पिंकी सिंहानिया, कविता प्रजापति, पंकज आर्य, चिरंजीवी पण्डित, विजयपाल आर्य, देवव्रत आर्य, संयोगिता प्रजापति, संगीता प्रजापति, चंद्रपाल प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, मुकेश आर्य, रितिक प्रजापति, जोली प्रजापति, दयाचंद प्रजापति, चिराग सिंहानिया, प्रवीण प्रजापति, राकेश रोधिया, रोशन लाल प्रजापति, प्रदीप गोला, शिवनेश गोला, विजय प्रजापति, लेखराज प्रजापति, गौरी सिंह प्रजापति इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *