हरिद्वार। जिला चुनाव अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकास भवन स्थित एनआईसी सभागार में चुनाव से जुड़े नोडल अधिकारियों तथा एआरओ के साथ बैठक की।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। उन्होंने चुनाव सेे संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सावधान किया कि चुनाव प्रक्रिया में कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी को नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि धारा 144 लगे होने के कारण अब पब्लिक कार्यक्रमों यथा बर्थडे, शादी समारोह आदि के लिए भी क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। किसी भी नए वित्तीय नियम को आदर्श आचार संहिता में मंजूरी दी जाएगी। नए टेंडर और काम प्रारंभ नहीं होंगे। पुराने कार्य प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयार हैं।