प्रदेश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

दीपा माहेश्वरी

*श्रीकृष्ण* जन्माष्टमी का पावन पर्व आज पूरे प्रदेश में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर एक और जहां लोगों ने पूरे दिन व्रत रखकर बाल गोपाल की पूजा अर्चना की, वही सभी मंदिरों को जगमग सजाया गया और सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

आशवी विश्नोई पुत्री श्री अश्वनी विश्नोई

 (हरिद्वार टाइम्स)

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है, इस अवसर पर पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला । प्रातः काल से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया, श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखकर शाम को बाल बाल गोपाल की पूजा अर्चना की। जन्माष्टमी पर सभी मंदिरों में शाम के समय जगमग रोशनी के साथ सुंदर झांकियां लगाई गई, जिसमें श्री कृष्ण और राधा के बाल रूप का प्रदर्शन किया गया । मंदिरों के अलावा विभिन्न गली मोहल्लों में भी झांकियां लगाई गई जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने बाल गोपाल ,राधा और सुदामा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। चहुं और जय बोलो नंद लाल की, जय कन्हैया लाल की। जैसे उद्घोष सुनाई देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *