प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 38वीं गिरफ्तारी आज

हरिद्वार। सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने 50 हजार के इनामी को नारसन से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसआईटी की 38वीं गिरफ्तारी है। एसआईटी ने अभियुक्त के भाई के मकान से 4 लाख 25 हजार कैश व 2 ब्लैंक चैंक व घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।

थाना कनखल में दर्ज मुकदमे में एसआईटी ने पटवारी पेपर लीक प्रकरण में पचास हजार के फरार इनामी संजय धारीवाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर को नारसन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी ने गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में दबिश दी थी मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ रहा था। आरोपी पर आईजी करण सिंह नगन्याल ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की निशांदेही पर अभ्यर्थियों को नकल स्थानों तक लाने व परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचाने में उपयुक्त वाहन संख्या एचआर 75- 5692 को मौहम्मदपुर जट हरिद्वार स्थित घर से बरामद किया तथा भाई सुधीर के घर करनाल हरियाणा स्थित मकान से कुल 425000 रुपये व दो ब्लैंक (हस्ताक्षरित) चैक भी बरामद किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *