रुद्रपुर। क्षेत्र की जनता के हित में सराहनीय कार्य करने के लिए मशहूर कुमाऊं युवा प्रेस क्लब ने आज आर्थिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति को ई-रिक्शा दिला कर मानवता की मिसाल पेश की है।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सौरभ गंगवार ने बताया कि प्रमोद कुमार नामक व्यक्ति हमेशा अच्छे कामों और जन सेवा में अग्रणी रहता है, परंतु पिछले कुछ समय से उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर आज प्रमोद कुमार को विशेष छूट पर भरण-पोषण के लिए ई-रिक्शा दिलाई गई ।अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने प्रमोद की हौसला अफजाई के लिए रिक्शा का फीता काटकर और प्रमोद के पुत्र को फूल माला फूल माला पहना कर प्रोत्साहित किया । ई रिक्शा एजेंसी के स्वामी जय कुमार ने प्रमोद कुमार को ई रिक्शा की चाबी थमा कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ,इस सराहनीय कार्य में प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र राठौर ने भी भरपूर मदद की है।