रुद्रपुर में सफेद हाथी बने प्रेस क्लब भवन को खुलवान की मांग
रुद्रपुर में वर्षों से सफेद हाथी बने प्रेस क्लब भवन को खुलवाने के लिए पत्रकार मुखर हो चुके हैं। कुमाऊँ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर प्रेस क्लब भवन को खुलवाने के लिये जिलाधिकारी उदयराज सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पत्रकारों के हित के लिये इसका संचालन सूचना अधिकारी या किसी सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रेस क्लब का स्वामित्व यदि किसी एक संगठन को दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा, जरुरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा। जिससे अन्य पत्रकारों के साथ कोई भेदभाव न हो सके।
एनडी तिवारी सरकार में रुद्रपुर में प्रेस क्लब भवन की स्वीकृति हुई थी निर्माण के बाद इसका फायदा आज तक पत्रकारों को नहीं मिल सका है। करोड़ों के भवन पर गिद्ध दृष्टि डालें बैठे चंद पत्रकारों की बजह से प्रेस क्लब भवन में ताले पड़े हुए हैं। ऐसे लोग जिनका पत्रकारिता क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है, दुकानें, प्रोपर्टी डीलर, राजनीति कर रहे हैं, वहीं लोग आज भी प्रेस क्लब को अपने कब्जे में लेना चाहते है। पत्रकारों ने साफ कहा है कि ऐसे लोगों के मनसूबे पूरे नहीं होने दिए जायेंगे। प्रेस क्लब को पत्रकारों के हित में किसी यूनियन को देने की जगह सूचना विभाग द्वारा संचालित कराया जाये। पत्रकारों ने प्रेस क्लब को लेकर पिछले समय से चल रहे विवाद और कारणों की भी विस्तार से जानकारी दी बताया कि प्रदेश के हर शहर में प्रेस क्लब भवन बना हुआ है, जहां सभी पत्रकार बैठकर अपनी खबरों के संचालक का काम करते हैं, लेकिन रुद्रपुर में कुछ स्वार्थी लोगों की बजह से गर्मी, सर्दी, बारिश में दौड़ने वाले मेहनत कस पत्रकारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।