फर्जी पुलिस बनकर महिला से हड़पे 1 लाख 60 हजार

लक्सर। अपहरण के मुकदमें में फंसी एक महिला से फर्जी पुलिस वाले ने धोखाधड़ी कर 1 लाख 60 हजार हड़पने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
इस मामले का खुलासा करते हुये लक्सर पुलिस ने बताया कि किसी महिला पर अपहरण का मुकदमा चल रहा था जिसका फायदा उठाते हुये दो अभियुक्तों ने फर्जी पुलिस वाले बनकर महिला को जेल भेजने की धमकी देकर एवं मुकदमें से नाम हटाने के एवज में 1 लाख, 60 हजार की मांग की तथा रूपये न देने पर गाली गलोच करते हुये जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परेशान होकर दोनों अभियुुक्तों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले में पुलिस महानिदेशक ने  जाँच करते हुये पुुलिस को सख्त कार्यवाही के आदेश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस ने अभियुक्त केहर सिंह पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम गदरजुड्डा मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे फरार अभियुक्त साजिद पुत्र सादिक निवासी-बढ़ेडी राजपुताना बहादराबाद शातिर व चालक होने के कारण अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इस दौरान पुलिस टीम में यशपाल सिंह बिष्ट, अंकुर शर्मा, अहसान अली, प्रभाकर शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *