काशीपुर। यहां महुआखेड़ा गंज स्थित एक रबर बनाने की फैक्ट्री में नौ दिन पूर्व बॉयलर में एसिड डालते समय झुलसे श्रमिक की आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर मृतक का शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया है ,प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद परिजन परिजनों का प्रदर्शन जारी है।

जानकारी के अनुसार यहां महुआ खेड़ा गंज में नंद नगर स्थित रबड़ बनाने की फैक्ट्री मैक्स राइड प्राइवेट लिमिटेड में 9 दिन पूर्व एक श्रमिक बॉयलर में एसिड डालते समय बुरी तरह झुलस गया था , उत्तराखंड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के ग्राम कल्याणपुर निवासी अरुण कुमार( 40 वर्ष ) लम्बे समय से फैक्ट्री में काम करता था। पहले उसे कई प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराने के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, आज इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने मृतक के शव को फैक्ट्री गेट के सामने रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया, ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखकर फैक्ट्री मैनेजर फैक्ट्री बंद कर इधर उधर निकल गए ।ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन जारी है, सूचना पर सीओ वंदना वर्मा मय पुलिस फोर्स के पहुंच गई, और पंचनामा के लिए शव उठाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीणों ने एक सुर में मांग की की फैक्ट्री के मालिक को मौके पर बुलाया जाए ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन जारी है । पुलिस प्रशासन की ग्रामीणों से वार्ता चल रही है मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 5 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गया है, मृतक के भतीजे अरुण कुमार ने बताया की उसका एक बेटा 18 साल का तथा 4 बेटियां नाबालिग है।