काशीपुर। स्मार्ट यूको क्लब की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा के बच्चों ने यहां मुरादाबाद रोड स्थित नैनी पेपर मिल का दौरा कर पेपर कैसे बनता है यह देखा।
जानकारी के अनुसार बांसखेड़ा इंटर कॉलेज के 20 बच्चे कल नैनी पेपर मिल के टूर पर पहुंचे, यहां पहुंचकर बच्चों ने देखा कि मिल में किस प्रकार पर कर पेपर बनाया जाता है। उत्सुकता में बच्चों ने मिल के इंजीनियर से काफी सवाल किए और पेपर बनने का प्रोसेस देखा।