बछड़े को लावारिश छोड़ने वालो के विरुद्ध प्रदर्शन

(लक्सर) निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के पदाधिकारियों ने समिति अध्यक्ष राजेश रस्तौगी के नेतृत्व में आज प्रातः 11:00 बजे तहसील परिसर पहुँच कर गाय के छोटे से बछड़े को लावारिश छोड़ने वालो के विरुद्ध प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी गोपाल राम बैनीवाल को ज्ञापन पत्र प्रेषित कर गाय के छोटे से बछड़े को लावारिस हालत में छोड़ने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है , ज्ञापन पत्र पर उप जिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है , इस अवसर पर राजेश रस्तौगी ने कहा कि कई लोग गाय के छोटे से बछड़े को नगर पालिका क्षेत्र लक्सर में लावारिस हालत में छोड़ जा रहे हैं , जिस कारण छोटे छोटे बछड़े ट्रेनों से कट रहे हैं या सड़क दुर्घटनाओं में मर रहे हैं, ऐसे में पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत गाय का बछड़ा छोड़ने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही होना नितांत आवश्यक है , रस्तौगी ने कहा कि गाय के छोटे से बड़े को लावारिश छोड़ना महापाप है इस परंपरा पर अंकुश लगाने के लिए जितना भी संघर्ष करना पड़ेगा करेंगे , इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अवनी सैनी, दिनेश कुमार एडवोकेट टाइपिस्ट देवेंद्र शर्मा,अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार शर्मा,विकास कुमार सैनी , सचिन पालीवाल , मोनू सैनी , सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *