बाइक ट्रैक्टर की भिड़ंत में वेटरनरी सहायक की मौत,भाई गंभीर घायल

काशीपुर । बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में बाइक सवार पशु चिकित्सालय में तैनात वेटरनरी सहायक की मृत्यु हो गई ,जबकि पीछे बैठा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार यहां राजकीय पशु चिकित्सालय में वेटरनरी सहायक के पद पर तैनात हेमपुर इस्माइल निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र मुन्नालाल बीती रात अपने छोटे भाई सोहित के साथ अपने पैतृक गांव पत्तियानंगला (भगतपुर ) जा रहा था ,रात करीब 10 बजे यहां अलीगंज रोड पर फसियापुरा गांव के सामने तेज गति से आ रही आमंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। रात का समय होने के कारण घायल अवस्था में काफी देर तक दोनों भाई सड़क पर पड़े तड़पते रहे, अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।उसके भाई सोहित को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है । मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *