बाइक सवार को रौंदने के बाद बाइक को घसीटकर ले गया रोडवेज चालक

काशीपुर । तेज गति से आ रही रोडवेज ने बाइक सवार को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया, बस चालक अमानवीयता की सारी हदें पार कर बाइक को घसीटते हुए तीन किलोमीटर तक ले गया बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने बस रुकवाई परंतु चालक फिर भी फरार हो गया।
दुर्घटना सुल्तानपुर पट्टी में हाईवे के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई मोहल्ला आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी निवासी महेंद्र सिंह अपने बड़े भाई राजेंद्र सिंह के साथ बाइक पर घर जा रहा था, इसी दौरान हल्द्वानी से देहरादून जा रही एक अनियंत्रित रोडवेज ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि राजेंद्र सिंह घायल हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल बस में फंस गई रोडवेज चालक बस में फंसी बाइक को 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए बस को भगा ले गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर ग्राम परमानंदपुर के समीप बस रुकवाई परंतु मौका पाकर बस का चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठा कर बस पुलिस चौकी में खड़ी कर दी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दोषी बस चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की वारदात की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *