मनीष राजपूत
ब्यूरो चीफ
बाजपुर। उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र स्वार (रामपुर) में खनन अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहे बाजपुर व्यापार मंडल के प्रचार मंत्री व रिटायर्ड दरोगा सहित चार लोगों को खनन अधिकारी रामपुर राजकुमार संगम ने मय पुलिस बल के दबोच लिया। इनके विरूध्द धारा 170/384/420/467/468/471 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर रामपुर जेल भेजा गया हैं। खनन अधिकारी रामपुर राजकुमार संगम ने बताया कि 27 मई की सायं लगभग 6.30 बजे वह उप निरीक्षक कोमल सिहं, कांस्टेबल कावेन्द्र व विपिन कुमार के साथ सरकारी जीप संख्या यू.पी.22जी 0289 पर चैकिंग पर थे। चैकिंग टीम चौहद्दा जंगल खनन क्षेत्र में चैकिंग करते हुए पहुंची तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ लोग खनन अधिकारी बनकर कार सेवा मोड़ के पास स्ट्रोन क्रेशरों को जाने वाले सड़क मार्ग पर आने-जाने वाले रेता, बजरी के वाहनो की अवैध रूप से चैकिंग कर उनकी रसीदें काट रहे है। सूचना पर टीम मौके पर पहंुची तो बाजपुर व्यापार मण्डल के प्रचार मंत्री राजकुमार शर्मा उर्फ लक्की पंडित पुत्र चैतन्य कुमार शर्मा निवासी मौ. केशवनगर वार्ड नं. 6 कस्बा व थाना बाजपुर जिला ऊधम सिहं नगर, रिटायर्ड दरोगा गंगा सहाय सत्संगी पुत्र खुशहाली सत्संगी निवासी लेबड़ा कॉलोनी बेरिया रोड, बाजपुर, अर्पित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मौ. केशव नगर वार्ड नं. 6 बाजपुर, उस्मान पुत्र दिलशाद अली निवासी
मुंडिया पिस्तौर, बाजपुर को वाहनों को रोककर अवैध रूप से रसीदें काटते रंगेहाथों दबोच लिया। उपरोक्त चारों सहित राष्ट्रीय मानवाधिकार अन्वेषण संगठन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंह यादव पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जांच टीम के रूप में अवैध रूप से धन की वसूली करने सम्बन्धी अपराध कारित किया गया। इनके पास से बाजपुर के नटवरलालों को गिरफ्तार करने वाली टीम में खनन अधिकारी रामपुर राजकुमार संगम, उप निरीक्षक कोमल सिंह, कांस्टेबिल कावेन्द्र, विपिन कुमार व वाहन चालक अर्जुन शामिल रहे। दो आइडेन्टी कार्ड, दो रसीदें कैश चालान बुक व एक बुलेरो कार व 13450 रूपये नगद बरामद किए हैं।