संवाददाता
काशीपुर । बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा बार के सभागार में वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी का भव्य स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी ,सचिव प्रदीप चौहान तथा अन्य पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया तथा अधिवक्ताओं ने काशीपुर के विकास के लिए श्री गहतोड़ी जी से आशा व्यक्त की ।वक्ताओं ने कहा कि काशीपुर पिछले 40 वर्षों से विकास के लिए तरस रहा है ऐसा प्रतीत होता है कि काशीपुर के विकास के लिए श्री पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बने ।आपके कैबिनेट स्तर के मंत्री बनने से काशीपुर का विकास मैं एक नई गति आएगी वक्ताओं ने काशीपुर को जिला बनाने की मांग की और कहा यदि काशीपुर जिला बन गया तो स्वत ही काशीपुर का विकास हो जाएगा ।
मुख्य अतिथि कैलाश गहतोड़ी जी ने कहा कि आज उत्तराखंड को एक ऐसा परिश्रमी तथा ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है जो कि आने वाले 5 वर्षों में उत्तराखंड को श्रेष्ठ उत्तराखंड के रूप में विश्व में पेश करेगा मैं राजनीति में जनता की सेवा के लिए आया हूं तथा मैंने हमेशा जनसेवा का कार्य किया है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके आशीर्वाद से मैं हमेशा प्रदेश के विकास के लिए कार्य क्या है काशीपुर ने मुझे सब कुछ दिया। मैं यहां की जनता को भी निराश नहीं करूंगा मेरा कर्म और अंतिम व्यक्ति का सम्मान करना कभी बेकार नहीं जाएगा। काशीपुर बार एसोसिएशन के विकास के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से बातचीत करूंगा और हम सब बुद्धिजीवी तथा शहर के प्रतिष्ठित लोग एक साथ बैठकर काशीपुर के विकास के लिए चर्चा करेंगे और आगे कदम उठाएंगे ।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि काशीपुर कुमाऊं की सबसे बड़ी वार है और इस बार के जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की आवश्यकता है भव्य समारोह का संचालन सचिव प्रदीप चौहान ने किया।