दीपा माहेश्वरी
बेहद असहनीय गर्मी के बीच बिजली पानी के संकट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के इंतजार में लोग टकटकी लगाए आसमान की ओर ताक रहे हैं लेकिन अभी तक ऊपर वाले ने भी उनकी नहीं सुनी है।
जानकारी के अनुसार पिछले 15 दिनों से गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है असहनीय गर्मी के बीच विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती ने तो जैसे लोगों का दम निकाल कर रख दिया है। दिन और रात में किसी भी समय बिजली चलाई जाना आम बात हो गई है बिजली जाने के बाद लोग घंटों इंतजार करते रहते हैं परंतु बिजली नहीं आती पूछने पर विभागीय अधिकारी संतोष जवाब नहीं दे पाते जिसे लेकर लोगों में काफी रोष है ।
उधर बिजली कटौती और कम वोल्टेज के कारण पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है गर्मी के कारण एक तो वाटर लेवल काफी नीचे पहुंच गया है उस पर कम वोल्टेज के कारण मोटर नहीं चल पाती हालात यह है कि शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है कई कॉलोनी और मोहल्लों में तो कई कई दिन से पानी नहीं आ रहा जिस कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परंतु विभागीय अधिकारी इस गंभीर संकट को भी गंभीरता से लेने के लिए तैयार नहीं है। भीषण गर्मी में बिजली पानी कम होने से आम जनता का दम निकल रहा है।