हरिद्वार। रानीपुर स्थित बीएचईएल के ब्लॉक-4 में गेट नम्बर – 3 के अन्दर से चोरी कर रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैै। उसके कब्जे से चोरी किया हुआ माल भी बरामद हुआ। आरोपियोें पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आज कोतवाली रानीपुर को सूचना मिली कि बीएचईएल के ब्लॉक-4 में गेट नं.- 3 पर कुछ चोर चोरी कर रहे हैं। मौके पर पहुँची पुलिस ने सी.आई.एस.एफ. की सहायता से आरोपी इकराम अली पुत्र बुन्दु हसन को धर दबोचा। मौके से आरोपी का साथी आकाश व एक अन्य फरार हो गया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये 7 रोल कॉपर स्ट्रीपस की बरामद किए। चोरी के सम्बंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।