बीच सड़क पर युवतियों के दो गुटों में जमकर हाथापाई हुई

काशीपुर। ठेले पर मोमो खाते समय की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवतियों के दो गुटों के बीच न केवल हाथपाई हो गई बल्कि देर तक जमकर हंगामा हुआ ,युवतियों का मामला होने के चलते बीच बचाव को कोई भी नहीं आया। लेकिन किसी ने इसकी सूचना आईटीआई पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवतियों के दोनों गुट वहां से भाग खड़े हुए।

जानकारी के अनुसार कल शाम कुंडेश्वरी रोड स्थित संडे मार्केट के पास तीन युवतियां मोमो खा रही थी। इस दौरान चीमा चौराहा की तरफ से दो युवतियां भी उधर से निकल रही थी। इसी दौरान एक युवती ने दूसरी युवती को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व हाथापाई होने लगी। यह सिलसिला लगभग 10 मिनट तक चलता रहा। लेकिन युवतियों का मामला होने के चलते किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। लेकिन इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। जहां किसी ने इसकी सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। युवतियों का इस तरह सड़क पर झगड़ा करना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। एसआई राकेश राय ने बताया कि युवतियों के आपस में झगड़ा करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर गए थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवतियां वहां से फरार हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *