बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ चलाया अभियान

काशीपुर। बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग डेढ़ दर्जन बुलेट बाइक सीज की है। पिछले काफी समय से कोतवाली पुलिस को नगर के मुख्य बाजार, जेल रोड, आवास विकास, टांडा तिराहा, आर्य नगर आदि स्थानों पर युवकों द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने की शिकायतें मिल रही थी। जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और हदय रोगियों को काफी परेशानी हो रही थी। बीती देर शाम प्रभारी कोतवाल प्रदीप मिश्रा ने नगर के अलग-अलग स्थानों पर पैदल मार्च करके औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आवास विकास, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग, माता मंदिर रोड, मुख्य बाजार में बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ रहे लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को पकड़ लिया और उनकी बुलेट बाइक सीज कर दी। इस दौरान एसआई प्रदीप पंत, एसआई विक्रम परिहार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *