बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण होगा ध्वस्त

काशीपुर। प्रशासन ने मुख्य बाजार और रतन सिनेमा रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को तीन दिन की मोहलत दी है। चेतावनी दी है कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो राजस्व व निगम की संयुक्त टीम बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त करेगी। इसके लिये एसडीएम की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। कुछ समय पहले काशीपुर निवासी मनोज कौशिक ने मुख्य बाजार और रतन सिनेमा रोड पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने दोनों मार्गों पर अतिक्रमण हटा दिया था। दोबारा अतिक्रमण होने पर मनोज एक बार फिर हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट ने सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने और वहां से कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में आने को कहा था। इस पर मनोज ने नगर निगम और प्रशासन को इसके लिये प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने महाराणा प्रताप चैक से किला बाजार और एमपी चैक से जेल रोड होते हुए डाॅक्टर लाइन तक पक्के और कच्चे अतिक्रमण चिहित कर अतिक्रमणकारियों की सूची उपलब्ध कराई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *