भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया डॉ० के० एल० लक्ष्मण का  भव्य स्वागत

हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में होने वाले जन सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ० के० एल० लक्ष्मण का हरिद्वार आगमन पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉम कोठी पर आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी राम मुनि महाराज पीठाधीश्वर (सन्त मण्डल आश्रम़) भी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन कर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना की तथा कल ऋषिकुल ऑडिटोरियम में होने वाले ओबीसी मोर्चा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, कविन्द्र चैधरी भाजपा नेता, सन्दीप सिंहानिया प्रदेश सदस्य, अनुज सैनी जिलाध्यक्ष रुड़की, पवनदीप कुमार, मनीश चैधरी ब्लॉक अध्यक्ष खानपुर, रविन्द्र प्रजापति, एड० धर्मेन्द्र आर्य, लोकेश पाल, आशीष चैधरी, आदित्य गिरी, रामजीलाल प्रजापति, सतीश आर्य, मांगेराम प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, अशोक चैहान, अंकित गुर्जर, वीरेन्द्र चैधरी, अंकित भाटी, मन्नू पाल, मदन प्रजापति, रोहित कुमार, पिन्टू कुमार इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *