भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में सरकार की नीतियां जन जन तक पहुंचाने का आह्वान

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की एक बैठक आज यहां तुलाराम राजाराम स्कूल में हुई जिसमें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज पाल ने भाजपा संगठन एवं सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।


भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष बबलू चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि मनोज पाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार आम जनमानस के हित में जो काम कर रही है संगठन का दायित्व उसे जन-जन तक पहुंचाने का होना चाहिए ।बैठक में दर्जा राज्यमंत्री सायरा बानो ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल सिंह ,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह, मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बग्गा ,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य राज दीपिका मधुर, महामंत्री बृजेश पाल ,नामित पार्षद अजय कुमार पूर्व प्रधान दिनेश कुमार सोशल मीडिया प्रभारी जगबीर सिंह ,अनिल अग्रवाल ,दुर्गेश गुप्ता ,अर्जुन सिंह व रूपकिशोर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *