प्रमोद कुमार
रिपोर्ट
रुद्रपुर। महानगर के वार्ड 36 हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक सागर ने आज पीएसी क्षेत्र में प्रचार किया प्रचार के दौरान पीएसी कर्मियों और उनके परिजनों ने अशोक को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया।
प्रचार के दौरान भाजपा के उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह और दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुशील यादव के साथ पार्षद शिव कुमार,बब्लू सागर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी जीत होने वह रुके हुए काम पूरे करायेगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मेयर रामपाल सिंह, और विधायक शिव
अरोरा के नेतृत्व को पूरे क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।।