भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस की सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई

काशीपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में आज यहां आर्य समाज मंदिर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा आयोजित बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारीसे कश्मीर तक पैदल यात्रा की सफलता के लिए समस्त कांग्रेस जनों द्वारा सर्व धर्म सद्भभावना के अंतर्गत प्रार्थना की गई ।

कांग्रेस द्वारा आयोजित पद यात्रा के बारे में कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने बताया की प्रत्येक दिन 25 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा होगी ।और 150 दिन में 3570 किलोमीटर का सफर तय करके कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहुंचा जाएगा । सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि यह यात्रा प्रेम और भाईचारे को फैलाने के मकसद से कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा रखा गया है। इस दौरान बैठक में मुख्य तौर पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदुमान, मुक्ता सिंह, अरुण चौहान, इन्दर सिंह एडवोकेट, माजिद अली, महेंद्र लोहिया रोशनी बेगम, अब्दुल कादिर, विनोद शर्मा होंडा, अजीता शर्मा, इकबाल अदीव, राजेश शर्मा एडवोकेट, हनीफ गुड्डू, मतलूम हुसैन, राजू छीना आदि तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *