हरिद्वार। शहर के भूपतवाला क्षेत्र में त्यागी आश्रम के पास आज रेडक्लिफ लैब का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन फीता काट कर पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनीत जौली, अनिल वशिष्ठ, सुशील शर्मा ने किया। लैब के संरक्षक हर्ष वशिष्ठ ने कहा लैब का उद्देश्य हमेशा जरूरत मंदो की सेवा के लिये तत पर रहेगा। क्षेत्रवासियों को अब किसी भी प्रकार के टैस्ट जैसे ब्लड, शुगर, यूरियन आदि के लिए दूरदराज केे क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नही है। लैब में सभी प्रकार के टैस्ट उपलब्ध है। इस अवसर पर महंत मुकेश (संचालक सुनहरी आश्रम), सूर्यकांत शर्मा, डाॅण् सुशील शर्मा, अश्वनी विश्नोई, आदर्श पांडे, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
