अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रदेश की प्रांत मंत्री काजल थापा ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड राज्य की सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले आ रहे हैं यह विषय हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है, युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन धनबल से अयोग्य अभ्यर्थी नौकरियां पा रहे है ।
उत्तराखंड में UKSSSC व विधानसभा नियुक्तियों में गंभीर भ्रष्टाचार और घोटालें की शिकायतें पाई गई है। रजनीश सिंह तहसील प्रमुख लालकुआं ABVP का कहना है की भ्रष्टाचार के इस मुद्दे को लेकर यह मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच करके जो दोषी पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए ।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभिमन्यु ओझा का कहना है की अभाविप उत्तरांचल प्रदेश भर में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगे ।
अभाविप का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल महोदय से मिलकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग करेगी । अभाविप उत्तरांचल दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही ना होने पर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी ।
