मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मंदिर की घंटी व मूर्तियाँ बरामद की गई हैं।

बता दें कि 23 नवम्बर को सोहन लाल मलासी पुत्र मनीराम मलासी निवासी अशोक विहार राजागार्डन ने थाना कनखल पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामेश्वर मंदिर से अज्ञात चोर रात्रि में मंदिर की घंटिया व मूर्तियां चोरी कर ले गया है। चोरी की इस घटना को अपर उपनिरीक्षक राकेश गुरुंग ने गंभीरता से लिया। अपर उपनिरीक्षक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी के इस मामले में अभिषेक (19 वर्ष) पुत्र पवन निवासी मोहल्ला रविदास बस्ती जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार का हाथ है। उक्त संदेही को पुुलिस ने खोखरा तिराहे से धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने चोरी करना कबूल किया। उसने बताया कि रामेश्वर मंदिर से उसनेे मूर्ति व घंटे व चुराये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *