मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। मंदिर से चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सिड़कुल थाना क्षेत्रांतर्गत मिली जानकारी के अनुसार इंद्रलोक कालोनी में बने मंदिर के कार्यकर्ताओं ने मंदिर से  मूर्तियां एवं दानपात्र चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। चोरी का मुकदमा दर्ज करने के उपरांत छानछीन में जुटी पुलिस ने केशव पुत्र हरदेव सिंह निवासी हरदेव अपाटमेन्ट हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून तथा शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामकुमार निवासी लवली टेन्ट हाउस के निकट हरिपुर कला थाना रायवाला जिला देहरादून को गिरफ्तार किया है। इनके कब्ज से चोरी का सामान, नगदी, तथा चोरी में उपयुक्त बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी बरामद की है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चैहान तथा का. मोहन शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *