काशीपुर। यहां कविनगर में हवस के भूखे अधेड़ मकान मालिक ने अपने किरायेदार की साढ़े चार साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म कर डाला ।मामले में पुलिस नेे बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

.
जानकारी के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला कवि नगर में जियालाल नामक व्यक्ति ने अपने ही किरायेदार की नाबालिग साढे़ 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। बच्ची के साथ हुई घटना का पता तब लगा जब बच्ची ने अपनी मां से विशेष अंग में दर्द होना बताया। पूछने पर बच्ची ने बताया की अंकल उसके साथ गंदा काम करते हैं। पुलिस के अनुसार साडे 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है , आरोपी की तलाश की जा रही है।