काशीपुर। घर से मजदूरी करने निकले एक 43 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव खेत की मेढ़ पर डाल दिया ,पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चांदपुर रेलवे कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय जगदीश पुत्र बीरबल कल दोपहर मजदूरी करने के लिए अपने घर से गया था, आज सुबह सूचना मिली कि जगदीश की लाश गोपीपुरा के पास धीमर कालोनी के नजदीक धान के खेत की मेढ़ पर पड़ी है ।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जगदीश के शरीर पर चोट के निशान हैं इसलिए पूरी संभावना है कि अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव को खेत की मेड पर फेंका है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।