हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से क्षेत्र में तैनात व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अधिकारियों को सक्रियता से काम करनेे, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का पूरा पालन करने के आदेश दिये।
प्रेक्षक ने कहा कि आयोग का प्रमुख उद्देश्य मतदाताओं को प्रलोभित वस्तुओं जैसे मदिरा और धन-बल से दूर रखना है। उन्होने संबंधित टीमों को सतर्क रहने, दैनिक रिपोर्ट भेजने तथा रैलियों की वीडियोग्राफी करने की सलाह दी, ताकि वीवीटी टीम व्यय का सही से आंकलन कर सकें।
स्वाति शिवम ने एसएसटी और एफएसटी टीमों को आदेश देते हुये कहा कि संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच सख्ती से करें, साथ ही अवैध सामग्री मिलने पर सीजर की वीडियोग्राफी भी अवश्य की जाये। आगे कहा प्रत्येक प्रत्याशी को नया बैंक खाता खोलना होगा और निर्वाचन के दौरान इसी खाते से लेन-देन किया जाएगा। स्टार प्रचारकों के भ्रमण, हैलीपैड, और सभास्थलों पर भी पैनी नजर रखी जाए, ताकि कोई भी परेशानी या समस्या होेने पर सीधे बात कर सकते है।