*मदन कौशिक की छुट्टी, महेंद्र भट्ट बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष*

देहरादून

उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीजेपी में रह रहे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की जगह अब केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी ने आदेश जारी किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट के नाम पर सहमति बनाई है। वहीं 3 दिनों पूर्व ही इस बात का खुलासा कर दिया गया था। सूत्रों की माने तो देर रात प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *