मदन कौशिक ने किया गणपति सेवा संघ द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार। गणपति सेवा संघ द्वारा ऋषिकुल मैदान पर आयोजित गणपति महोत्सव का शुभारंभ पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गणपति सेवा संघ के चेयरमैन अशोक पाराशर, अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, ओमप्रकाश माटा, विजय भंडारी, संदीप अग्रवाल आदि ने गणपति की पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश जन-जन के आराध्य हैं। गणपति सेवा संघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने गणेशोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। इसके संघ के पदाधिकारी व सदस्य बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में संजना डांस ग्रुप के कलाकारों वंदना, जहान्वी, सानवी, हर्षिता, संपदा, परिधि, प्रज्ञा, साक्षी, परी द्वारा गणेश वंदना व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। विक्की रावत ग्रुप के युवराज, सचिन, मनीष, देवांश, निवेश, ताल ग्रुप के तपस्या ,मिताली, प्रज्ञा, आराध्या, उन्नति, पीहू, चित्रंगी, परी ने भी सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिप्ति रावत गुप के मीनाक्षी, सानिया, रितिका, संजना, वर्षा पाल आदि ने योग पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बंटी डांस गु्रप के बाल कलाकारों ने शानदार नृत्य पेश कर गणेश भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन गुरजीत ग्रेवाल, हनी शर्मा, संजना, निक्की, पूजा, सुरेश, युवराज, सचिन, मनीष, देवांश, निवेश, आदि ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *