हरिद्वार। विधायक मदन कौशिक ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत गंगानगरी के मुख्य बाजारों में व्यापारियों व जनता से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री की भविष्य नीतियों की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता सुनील सेठी महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के संयोजक ने किया व सभी से अभियान से जुड़ने की अपील की।
सुनील सेठी ने कहा कि मदन कौशिक के नेतृत्व में पूरे लोकसभा क्षेत्र में महाजनसम्पर्क अभियान डोर टू डोर चलाया जा रहा है, प्रत्येक वर्ग का नागारिक अभियान से जुड़कर आगामी 2024 में प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का काम करेगा।
मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि मदन कौशिक और नरेन्द्र मोदी की योजनाएं जनता को इस अभियान से जोड़ रही है। जो 2024 के हरिद्वार लोकसभा के साथ सम्पूर्ण उतराखण्ड में मजबूत करने का काम करेगा। नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से गत वर्षों में जो योजनाएँ आई है, आगामी चुनावों में भी जनकल्याणकारी योजनाएँ हर वर्ग की जनता के लिए तैयार है।
कार्यक्रम में राजकुमार अरोड़ा, भूदेव शर्मा, एस एन तिवारी, सजंय कालरा, कुलदीप सिंह, डॉक्टर श्याम पुरी, नितेश गिरी, सचिन अग्रवाल, पवन पंडित, दीपक कुमार, रमेश चंद, आशीष अग्रवाल, चरण सिंह, अनिल कुमार, विनोद गिरी, राजू कुमार, दीपक मेहता, राहुल शर्मा उपस्तिथ रहे।