महंत प्रेम गिरी महाराज नक्का कुआं आश्रम के महंत पद पर हुए आसीन

हरिद्वार। गढ़मुक्तेश्वर नक्का कुआं आश्रम के महंत महेश गिरी महाराज के ब्रह्मलीन हो जाने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ब्रह्मलीन महंत के पद पर महंत प्रेम गिरी महाराज सभापति पंचायती दशनामी जूना अखाड़ा को महंत पद पर आसीन किया गया। कार्यक्रम में हरिगिरि महाराज ने कहा संत का जीवन हरि भजन देश और समाज को समर्पित होता है। वह अपना जीवन इसी समर्पण भाव के साथ दूसरों की सेवा में व्यतीत करते हुए समाप्त कर देता है। महंत प्रेम गिरी महाराज जिस तरह अन्य अखाड़ों के सभापति का दायित्व संभालते हैं उसी प्रकार इस पद पर भी अपने दायित्वों का  भली-भांति निर्वहन करेगें। इस अवसर पर संजय गिरी महाराज, केदारपुरी महाराज, बजरंग गिरी महाराज, महंत महेश पुरी, महंत गोपाल गिरी, महंत शैलेंद्र गिरी, महंत राम चंद्र गिरी, महंत विजय गिरी, रामचंद्र गिरी महाराज सहित अनेक संत-महंत, भक्तजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *