काशीपुर । महल सिंह हत्याकांड की साजिश रचने और हत्यारों को शरण देने के आरोपी प्रभुजोत सिंह उर्फ पन्नू की संपत्ति पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए पुलिस ने अवैध खनन में लगे उसके आधा दर्जन वाहन सीज कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में ग्राम गुलजार निवासी पूर्व प्रधान स्टोन क्रेशर के मालिक महल सिंह की पिछले महीने 2 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गुलजारपुर निवासी प्रभुजोत सिंह उर्फ पन्नू को हत्या की साजिश रचने और हत्यारों को शरण देने का आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था, बीती रात पुलिस ने प्रभुजोत की संपत्ति पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए अवैध खनन में लगे उसके पांच ट्रैक्टर ट्राली व एक डंपर को सीज कर दिया ।उपरोक्त वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन संबंधी रिपोर्ट एसडीएम ,वन विभाग और जीएसटी को भेज दी गई है। यहां बता दें कि प्रभु जोत की गिरफ्तारी के समय एसएसपी मंजूनाथ किसी ने कहा था कि आरोपी की अवैध संपत्ति के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।