मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल ने मनाया धूमधाम से होली मिलन समारोह 

हरिद्वार। मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल भूपतवाला द्वारा बसंत लाल सेवासदन में व्यापारियों व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। होली मिलन समारोह में पधारे सम्मानित अतिथियों का मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा सूरज ,महामंत्री धीरज झा,कोषाध्यक्ष आशु आहूजा ने चंदन लगाकर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।सूरज शर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार दिलों के भेदभाव मिटाकर रंग बिरंगे फूल और रंग लगाकर गले लगाने का त्यौहार है हमे समाज को एकता के सूत्र मे पिरोने के लिए समर्पित भाव से सभी लोगो को गले लगाकर देश व समाज को उन्नति की दिशा प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा होली का त्यौहार जीवन में उत्साह उमंग भरने का त्यौहार है हमें अपने गिले-शिकवे मिटाकर रंगों की तरह अपने जीवन में उत्साह भरना चाहिए और लोगों को गले लगा कर होली की शुभकामनाएं देनी चाहिए होली हमें एकता के सूत्र में फिरौन का काम करती है होली जाति वर्ण भेद को समाप्त कर गले लगाने का संदेश देती है इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है समय-समय पर त्यौहार हमें भाईचारा एकता अखंडता के सूत्र में बांधने का संदेश देते हैं हमें अपने जीवन में सभी का सम्मान करते हुए ऊंच-नीच का भेद मिटाकर रंगों की तरह जीवन को उमंग और उत्साह के साथ जीना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को एकता का पाठ पढ़ाना चाहिए।

मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल द्वारा खुशहाली, आपसी प्रेम सौहार्द का प्रतीक होली पर्व का आयोजन हर्षो उल्लास से सम्पन्न हुआ, जिसमें पुष्प होली, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के माध्यमों शुभकामनाएं प्रेषित की गई, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने कहा की होली पर्व मानव सभ्यता का वो पर्व हैं, जो हमें निरंतर सकारात्मकता और भाईचारे की और अग्रसर करता हैं, व्यापार मंडल महामंत्री धीरज झा ने उपस्थित सभी जनमानस से इस पावन पर्व पर शांति,प्रेम,स्नेह पूर्वक आवागमन हेतु शुभकामनाएं सहित सफल संचालन किया।

मा गंगा भागीरथी व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में नगर निगम के पार्षद अनिल मिश्रा,विनित जोली,व्यापारी नेता सुरेश गुलाटी, शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर महामंत्री अमन शर्मा युवा व्यापारी नेता रवि कश्यप अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, युवा भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी, विदित शर्मा,दीपक नाथ गोस्वामी,प्रमोद गिरि,विशाल गुप्ता,अमित अग्रवाल,अश्वनी विश्नोई,हरीश शर्मा,सदीप गोस्वामी,गुलशन बशीन, सुनील शर्मा, मनोज ,हरीश शर्मा, विशाल गुप्ता, अनिल प्रजापति, अभिनव,आदर्श पांडे,विपिन शर्मा, प्रमोद पल,सचिन शर्मा, गगन यादव,सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *