मामूली कहासुनी में युवक की हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर । मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजूडी निवासी अनवर हुसैन पुत्र बशीर अहमद ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके पुत्र इकराम और उसके पड़ोस में रहने वाले सरताज उर्फ नन्हे पुत्र जाफर के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी, इसी कहासुनी में सरताज ने इकराम की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल इकराम को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के आदेश पर सीओ बंदना बर्मा के पर्यवेक्षण में कुंडा थाना अध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, उप निरीक्षक भूमिका पांडे ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है, आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *